[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार में खरीददारी को लेकर उमड़ी भीड़

वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार में खरीददारी को लेकर उमड़ी भीड़

0
वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार में खरीददारी को लेकर उमड़ी भीड़

कटिहार पति की लंबी आयु को लेकर शनिवार को सुहागिने वट सावित्री का पूजा करेंगी. पूजा को लेकर गुरुवार को बाजार में भारी भीड़ रही. चारों तरफ बाजार में पूजन की सामग्री के लिए ही खरीदारी करती महिलाएं नजर आ रहे थे. जबकि समूह बनाये महिलाएं भी पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए घर से निकली थी. शहर का बड़ा बाजार, शिव मंदिर चौक, न्यू मार्केट में खरीदारी को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. पति की लंबी आयु को लेकर वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया. यह उत्साह इतना रहा रहा कि देर शाम तक बाजार में खरीदारी करती रही. मान्यता है कि वट सावित्री पूजा करने से पति के दीर्घायु होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस ले आये थे. तब से अपने पति की लंबी आयु को लेकर महिलाएं इसी संकल्प के साथ वट सावित्री पूजन करती आ रही है. बरगद के पेड़ के नीचे पूजा कर व्रत कथा जरूर सुनती है. मान्यता है कि बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करने से और कथा सुनने से पूजन लाभदायक होता है. इस पूजा में बाजार में पंखा और डलिया की भारी डिमांड रही. हालांकि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष बाजार में बांस के बने पंखा को लेकर ज्यादा मारामारी नहीं रहा. 30 से 40 रु तक बांस के पंखे बाजार में आसानी से मिल रहे थे. फल की कीमत में रही उछाल त्योहार के समय में फल व पूजा सामग्री के सामानों में वृद्धि जरूर होती है. इस वट सावित्री पूजन में भी फलों के दामों में अच्छा खासा वृद्धि देखने को मिला. आम 50 से 70 रुपए किलो, अमरूद 100-140 किलो, सेब 100-260 किलो, केला 40 से 700 रूपया दर्जन, नारियल 40 रूपया पीस, अंगूर 250 रूपया किलो, नारंगी 130 रूपया किलो और सबसे अहम बांस के बने पंखे 30 से 40 रूपया पीस बाजार में बिके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel