[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अखंड संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

अखंड संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

0
अखंड संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के खाड़ी के सार्वजनिक शिव मंदिर के समीप अखंड हरिनाम संकीर्तन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी. यहां आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन व हरिनाम के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा है. आयोजन स्थल पर सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. संकीर्तन के दौरान भगवान के नाम का अखंड जाप किया जा रहा है. जिससे पूरे गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है. महिलाएं, पुरुष और युवा सभी मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं. यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष पारंपरिक रूप से किया जाता है. जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना को मजबूत करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है. संकीर्तन के दौरान विशेष रूप से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर यज्ञ कमेटी के सदस्य भुवनेश्वर राय, विमल राय, पवन राय, अरुण राय, इन्द्र कर्मकार, राजेश राय, सदानंद राय, श्याम राय, राजू राय, तूफानी राय, जीवन राय, प्रदीप राय, नारायण राय, होरेन राम और संतोष राय समेत गांव के कई गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel