[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार श्री विष्णु मंदिर के शताब्दी समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़, भक्ति रस में सराबोर हुए लोग

श्री विष्णु मंदिर के शताब्दी समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़, भक्ति रस में सराबोर हुए लोग

0
श्री विष्णु मंदिर के शताब्दी समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़, भक्ति रस में सराबोर हुए लोग

बारसोई बारसोई के प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री विष्णु मंदिर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को शताब्दी समारोह धूमधाम व भक्तिमय वातावरण के बीच मनाया गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा वातावरण धार्मिक आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा. मंदिर परिसर हरि नाम संकीर्तन व वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा. शुरुआत विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-पाठ से हुई. मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे ने सुंदरकांड पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ सहित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीहरि की विशेष पूजा-अर्चना कराई गयी. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा में भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि, समाज में शांति तथा विश्व कल्याण की कामना की. संध्या बेला में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम ने समारोह को और भी भव्य बना दिया. भजन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया. देर रात तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा. श्रद्धालु भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर भाव-विभोर होते नजर आये. पूरा बारसोई हरि-नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा. शताब्दी समारोह के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा. आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को मंच पर आमंत्रित कर उनके कर-कमलों से दीप प्रज्वलित कराया. इस पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया. समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया गया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक मंच से महिलाओं को सम्मान देना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल भगत, सचिव अजय कुमार साहा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, सदस्य वीरेंद्र कुमार साह, संजीव कुमार दास, सागर साह, आनंद गुप्ता, समिति के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. महिला मंडली की सदस्य ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया. स्थानीय नगर एवं ग्रामीण श्रद्धालुओं में विधायक पति राजेश साह उर्फ मिट्ठू, रोहित भगत, नीरज राम, अनिल भगत, अनिल गुप्ता उर्फ हप्पू, गौतम महतो उर्फ गुल्लू, उत्तम भगत, प्रकाश पोद्दार, गोपाल भगत उर्फ गुल्टन की सहभागिता से शताब्दी समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार बन गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel