[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विभिन्न मांगों को ले भाकपा माले ने एनएच-81 चार घंटे किया जाम

विभिन्न मांगों को ले भाकपा माले ने एनएच-81 चार घंटे किया जाम

0
विभिन्न मांगों को ले भाकपा माले ने एनएच-81 चार घंटे किया जाम

प्राणपुर/मनसाही जिले के कटिहार-प्राणपुर मुख्य सड़क एनएच-81 के मनिया मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे से भाजपा माले कमेटी प्राणपुर के सदस्य प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक सड़क को जाम कर बिहार सरकार बुलडोजर राज के खिलाफ नारेबाजी की गयी. प्रदीप कुमार राय के समर्थन में स्थानीय किसान एवं भाकपा माले के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. हक की लड़ाई की बाते कहीं. प्रदीप कुमार राय ने कहा कि दलित गरीबों व मजदूरों के आवास मनरेगा की पूर्ण बहाली और राम जी राम कानून को निरस्त करने, लेबर कार्ड की वापसी, 700 दैनिक मजदूरी की गारंटी को लेकर पूरे देश के मजदूर हड़ताल एवं सड़क जाम की है. सड़क जाम के दौरान सड़क के मुख्य सड़क पर दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक भयानक जाम लग. दोपहिया व चार पहिया वाहन एवं उसके बीच कई मरीज भी फंसे नजर आये. जाम में प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सदल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर भाकपा माले नेता एवं स्थानीय लोगों को समझाते हुए कहा कि जाम को हटाया जाय. आवाजजाही सुचारू रूप से चालू हो सके. भाकपा माले नेता प्रदीप कुमार राय की मांग थी कि जबतक डीएम नहीं पहुंचेंगे जाम नहीं हटायेंगे. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कटिहार एसडीएम से फोन पर प्रदीप कुमार राय को बात कराया. आश्वासन दिया आगे जो भी सरकार के द्वारा गरीबों की झोपड़ी एवं जमीन से जुड़े जो कार्रवाई होगी. उससे पहले उसका सुचारू रूप से निष्पक्ष स्थलीय जांच किया जायेगा. किसी प्रकार की कार्रवाई की जायेगी. जाम के दौरान इंटर के छात्र ,विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं रोजमर्रा करने वाले को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. प्रदीप कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों को 10000 का प्रलोभन देकर अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहा. अब बुलडोजर के माध्यम से गरीब, दलित लोगों के घरों पर वार कर रहे हैं. बुलडोजर के दम पर घर तुड़वा रहे हैं. यह भी कहा कि जिस जमीन पर बड़े-बड़े गड्ढे थे. पूर्वजों से उस गड्ढे को भरकर लोग अपना झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं. सरकार अपनी मनमानी पर उतर आयी है. भाकपा माले के प्रखंड कमेटी प्राणपुर के सदस्य प्रदीप कुमार राय, जितेंद्र ठाकुर, मुकेश मंडल, दिलीप मंडल, मन्नू मंडल, गणेश ऋषि, छोटू ऋषि, बबलू राम ऋषि, विनोद हांसदा, राजन टुडू, लख्खी मरैया, चंदन मुर्मू, बरका मुर्मू, मरंग मुर्मू, ऋगु मुर्मू, सुप्पल टुडू ,संजय मंडल, सूरज रजक, बज्जू चौड़े, जोहन मुर्मू, अजय रमानी, सोनू राय आदि उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel