[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बैरक में पिस्टल से चली गोली, मौजूद सिपाही को लगी गोली

बैरक में पिस्टल से चली गोली, मौजूद सिपाही को लगी गोली

0
बैरक में पिस्टल से चली गोली, मौजूद सिपाही को लगी गोली

– घायल सिपाही ने कुछ कहने से किया इंकार – सिपाही के अन्य साथियों ने भी मामले में साधी चुप्पी कटिहार कटिहार स्थित जीआरपी बैरक में बुधवार को अचानक पिस्टल से गोली चल गयी जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली की आवाज सुनकर बैरक में उसके साथी कर्मी व अधिकारी पहुंचे. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अभी घायल की स्थिति खतरे से बाहर है. जीआरपी बैरक में चालक प्रेमजीत कुमार मौजूद थे. अचानक गोली की आवाज हुई व एक गोली प्रेमजीत को जा लगी. घटना को देख साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. गोली प्रेमजीत कुमार के कंधे में लगी और हड्डी को तोड़ते हुए आर-पार निकल गई. इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है. वहीं इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाऐं हो रही हैं. घायल जवान प्रेमजीत कुमार से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने घटना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. वहीं उनके साथ आए अन्य जवानों ने भी चुप्पी साध ली. फिलहाल इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बैरक जैसे संवेदनशील स्थान पर हथियारों की हैंडलिंग में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है. इन सभी बिंदुओं पर जांच शुरू हो गई है. बताया जाता है कि बैरक में एक अन्य जवान अपनी पिस्टल की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई. जिसकी चपेट में प्रेमजीत कुमार आ गए. पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी. एके अकेला, रेल डीएसपी, कटिहार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel