[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार पहुंची कांग्रेस की अति पिछड़ा न्याय यात्रा रथ

कटिहार पहुंची कांग्रेस की अति पिछड़ा न्याय यात्रा रथ

0
कटिहार पहुंची कांग्रेस की अति पिछड़ा न्याय यात्रा रथ

जिले के कई प्रखंडों में लगाया गया चौपाल कटिहार बिहार में कांग्रेस की अति पिछड़ा न्याय यात्रा चल रही है. यात्रा रथ सोमवार को कटिहार पहुंची. बता दें यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और संयोजक कुणाल बिहारी कर रहे हैं. सोमवार को यात्रा रथ कटिहार पहुंचने पर कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने अपने आवासीय कार्यालय से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा रथ को जिले के प्रखंडों के लिए रवाना किया. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक पहल है. यह यात्रा राज्य की 38 जिला में अति पिछड़ी आबादी को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए समर्पित है. सोमवार को 13 वा जिला के रूप में यह यात्रा रथ कटिहार पहुंची है. यह यात्रा रथ कटिहार में कदवा, बरारी, बलरामपुर, प्राणपुर और कटिहार विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल के माध्यम से जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यात्रा के संयोजक कुणाल बिहारी ने बताया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो अति पिछड़ा समाज के लिए अत्याचार निवारण अधिनियम को और मजबूत किया जाएगा. निकायों में अति पिछड़ों का आरक्षण 20 प्रतिशत बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने की पहल की जाएगी. घोषणा किया कि कटिहार जिले में 20 अति पिछड़ा न्याय योद्धा तैयार किये जाएंगे. इन योद्धाओं का सीधा संवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कराया जाएगा. इस यात्रा में कुल 23 सदस्यीय टीम शामिल है, जो पूरे बिहार का भ्रमण कर अति पिछड़ा समाज से सीधा संपर्क साधेगी. इस अवसर पर गुलाब प्रसाद ठाकुर, औरंगज़ेब, अखिलेश पोद्दार, सुबोध यादव, इम्तियाजुल के साथ कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel