कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के हवाले से कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी सात फरवरी को मनरेगा बचाओ अभियान के तहत धरना आयोजित की जायेगी. जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना कार्यक्रम समाहरणालय के मुख्य द्वार आयोजित जायेगी. सांसद तारिक अनवर, विधायक मनोहर प्रसाद सिंह एवं सभी पूर्व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पंचायती राज के हक़ हकूक को खत्म करने की केन्द्र से लेकर राज्य सरकार साज़िश कर रही है. कांग्रेस पार्टी इसके विरोध मे सड़कों पर उतर रही है. पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अत्याधिक संख्या मे उपस्थित होकर इस धरना कार्यक्रम को सफल बनाये.