[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR 19 मई को 16 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

KATIHAR 19 मई को 16 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

0
KATIHAR  19 मई को 16 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

राज्य सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया गया है. कटिहार जिले में सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग से निर्गत मुख्य सचिव के माध्यम से जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए ””सहयोग शिविर”” आयोजित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश संसूचित किया गया है. सहयोग शिविर में आमलोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. 19 मई को अमदाबाद प्रखंड के बैदा, आजमनगर प्रखंड के आलमपुर, बलरामपुर प्रखंड के बलरामपुर, बरारी प्रखंड के बैसा गोविंदपुर, बारसोई प्रखंड के आबादपुर, डंडखोरा प्रखंड के भमरेली, फलका प्रखंड के भंगहा, हसनगंज प्रखंड के बलुआ, कदवा प्रखंड के बेलोन, कटिहार प्रखंड के भवाड़ा, कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल, कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर, मनिहारी प्रखंड के बघार, मनसाही प्रखंड के भेड़मारा, प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला एवं समेली प्रखंड के चकला मौलानगर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर के लिए 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी. शिविर स्थल पर आमजनों को स-सम्मान बैठने की व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था भी की जाएगी. सभी बीडीओ यह सुनिश्चित करेंगे कि कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel