रोड शो में सुरक्षा के किये गये थे पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान फलका से पोठिया तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की परिंदे भी पर नहीं मार सके. मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था में डीएम और एसपी सहित कई विभाग के पदाधिकारी और सुरक्षा बल साथ-साथ चल रहे थे. इस दौरान एनडीए गठबंधन सभी नेता व कार्यकर्ता व समर्थक भी साथ-साथ चल रहे थे.
जगह-जगह बरसाये गये फूल रोड शो के दौरान जगह-जगह जहां मुख्यमंत्री के रथ पर फूल बरसाये गये. युवा और युवती मोबाइल से मुख्यमंत्री के दूर से ही फ़ोटो खिंचने और वीडियो बनाने के लिए बेताब दिखे.