[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार इंटर परीक्षा: परीक्षा के पांचवें दिन केमेस्ट्री व अंग्रेजी ने छात्र-छात्राओं को किया परेशान

इंटर परीक्षा: परीक्षा के पांचवें दिन केमेस्ट्री व अंग्रेजी ने छात्र-छात्राओं को किया परेशान

0
इंटर परीक्षा: परीक्षा के पांचवें दिन केमेस्ट्री व अंग्रेजी ने छात्र-छात्राओं को किया परेशान

– परीक्षा में 22512 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा बारसोई एवं मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय में बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को इंटर की विज्ञान संकाय के केमेस्ट्री एवं कला संकाय व वोकेशनल के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली गयी. सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. सीसीटीवी की निगरानी में यह परीक्षा चल रही है. शनिवार को आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 22935 में से 22512 परीक्षार्थियों ने इंटर की परीक्षा में सम्मिलित हुए. जबकि 423 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संबंधित अधिकारियों ने पहुंचकर परीक्षा संचालन की बारीकी से निरीक्षण किया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल पदाधिकारी ने भी कई परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उड़न दस्ता टीम ने भी मौके पर पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. उल्लेखनीय है कि गत दो फरवरी से इंटर की परीक्षा संचालित की जा रही है. अब तक कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया है. दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिका को वज्र ग्रह में पहुंचा दिया गया है. समाहरणालय के समीप बनाये गये वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका की बारकोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी के बीच किया जा रहा है. 423 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित कटिहार अनुमंडल क्षेत्र के 38 एवं मनिहारी में छह व बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के आठ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को इंटर की परीक्षा पांचवे दिन भी जारी रही. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी के निगरानी में इंटर की परीक्षा ली जा रही है. स्थानीय जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संचालित किये जाने का दावा किया है. परीक्षा हॉल के भीतर मीडिया कर्मियों के जाने पर पूरी तरह रोक है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका के आलोक में कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर जरूरी व्यवस्था की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार परीक्षा के प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के केमेस्ट्री विषय में 8006 में से 7880 परीक्षार्थी इंटर परीक्षा में सम्मिलित हुए है. जबकि इस पाली में 126 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. दूसरी पाली में कला संकाय व वोकेशनल के अंग्रेजी विषय मे 14929 परीक्षार्थी में से 15632 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया. इस पाली में 297 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. यानी कुल 423 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में दिलचस्पी नहीं ली. नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण फोटो 26 कैप्शन- आदर्श परीक्षा केंद्र में नोडल अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, कटिहार इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर शहर के आदर्श परीक्षा केंद्र उत्क्रमित वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी, तिनगछिया में चल रहे परीक्षा के द्वितीय पाली में नोडल पदाधिकारी डॉ एसके गौतम ने केंद्र का निरीक्षण किया. परीक्षा केंद्र के अवलोकन के क्रम में उन्होंने आकर्षक विद्यालय परिसर, आसन्न व्यवस्था के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा, परीक्षार्थियों (छात्रा) के लिए सीनेटरी पैड, पीने के लिए पेय जल की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स, जर्नेटर, लाइट, शौचालय, फ्रीस्किंग कक्ष इत्यादि की समुचित व्यवस्था देख कर काफी प्रसन्नचित हुए. केंद्राधीक्षक दिनेश दुबे ने बताया कि कुल सात विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं इस केंद्र पर परीक्षा दे रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में सभी वीक्षकों को परीक्षा के दौरान वर्ग कक्ष में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. साथ ही केंद्राधीक्षक दिनेश दुबे को सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित करने की सराहना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel