[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार चांदपुर पश्चिम में 137 मामलों का निष्पादन

चांदपुर पश्चिम में 137 मामलों का निष्पादन

0
चांदपुर पश्चिम में 137 मामलों का निष्पादन

कटिहार के समेली से रिपोर्ट,

प्रखंड के चांदपुर पश्चिम पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 137 मामलों का शिविर स्थल पर ही निष्पादन कर दिया गया. तीन मामले लंबित रहे. शिविर में सबसे अधिक 35 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए. जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इसके अलावा पंचायती राज विभाग के आठ, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 34, समाज कल्याण के 14, ग्रामीण विकास विभाग के 38, बिजली विभाग छह, राजस्व विभाग के 30, जीविका दो, श्रम संसाधन विभाग पांच, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एक तथा स्वास्थ्य विभाग के दो आवेदन प्राप्त हुए.

समाज कल्याण विभाग के 14 में 13 मामले का हुआ निष्पादन

सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया. बिजली विभाग के छह में पांच का निष्पादन एक लंबित हुआ. समाज कल्याण विभाग के 14 आवेदन में 13 निष्पादन एक लंबित रहा. पंचायती राज के एक मामले लंबित रह गए. सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया. अधिकारियों ने बताया कि लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शिविर में बीपीआरओ हाशिम, सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता, एमओ अनामिका, पीएचसी प्रभारी जयकृष्ण यादव, बीएओ भानु भवेश, मुखिया रंजन देवी, सरपंच ममता देवी, राजस्व अधिकारी मिथुन कुमार सिंह, कपिल मुनि पटेल, पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विमल प्रसाद, डॉ राजेश कुमार सिंह, जीविका बीपीएम प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel