[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म का हुआ आयोजन

0
आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म का हुआ आयोजन

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के हथियादियारा अंसारी टोला आंगनबाड़ी केंद्र सख्या 056 पर गोद भराई रस्म का आयोजन किया. आंगनबाड़ी सेविका ने गर्भवती महिला को शृंगार प्रसाधन, फल आदि देकर गर्भस्थ शिशु के आगमन संबंधित तैयारी के लिए परामर्श एवं सुझाव दिया. आंगनबाड़ी सेविका शबाना प्रवीण ने बताया कि लाभार्थी को आशीष व मुबारकबाद देकर मंगल कामना की. गोद भराई रस्म के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारियां दी. गोद भराई का मुख्य उद्देश गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है. माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए. बेहतर पोषण स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी भी लाता है. जैसे ही गर्भ का पता चले उन्हें अति शीघ्र स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन कराना है. टीकाकरण, आयरन, कैल्शियम का सेवन जैसे हरा पत्तेदार साग, सब्जी, दूध दही, दलहन पोष्टिक पदार्थों का भरपूर मात्रा में सेवन करने के साथ-साथ प्रसव पूर्व कम से कम चार जांच नियमित रूप से कराने की सलाह दी गई. बताया कि गोदभराई दिवस मनाने को लेकर विभाग का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel