[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जनगणना को लेकर घर-घर पहुंचने लगे प्रगणक, पूछ रहे है 33 सवाल

जनगणना को लेकर घर-घर पहुंचने लगे प्रगणक, पूछ रहे है 33 सवाल

0
जनगणना को लेकर घर-घर पहुंचने लगे प्रगणक, पूछ रहे है 33 सवाल

डंडखोरा डंडखोरा प्रखंड में बहुप्रतीक्षित जनगणना कार्य जोर-शोर से आरंभ हो गया है. इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों, गांवों एवं टोला-मोहल्लों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जा रहा है. प्रशासन की देखरेख में यह कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जा रहा है. जनगणना कार्य के दौरान प्रगणक प्रत्येक घर पर पहुंचकर भवन एवं मकान संख्या दर्ज कर रहे हैं. जिससे प्रत्येक परिवार और आवास का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा सके. इस बार जनगणना की प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक एवं सटीक बनाने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है. डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण होने के कारण कार्य में तेजी, पारदर्शिता तथा त्रुटिरहित जानकारी सुनिश्चित हो रही है. प्रत्येक परिवार से कुल 33 निर्धारित प्रश्न पूछे जा रहे हैं. परिवार के कुल सदस्यों की संख्या, घर की स्थिति पक्का कच्चा, मकान के फर्श, दीवार, छत में प्रयुक्त सामग्री की जानकारी ली जा रही है. वही पीने के पानी का मुख्य स्रोत, बिजली की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति, खाना पकाने के ईंधन का प्रकार, इंटरनेट की सुविधा व अन्य महत्वपूर्ण ली जा रही है. प्रशासन द्वारा सभी प्रगणकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है. कार्य की नियमित निगरानी भी की जा रही है. जिससे किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही की संभावना न रहे. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने आम जनता से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें और प्रगणकों को सही, सटीक एवं स्पष्ट जानकारी दें. कहा कि जनगणना के दौरान एकत्र की गयी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण के लिए किया जायेगा. जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो देश और समाज के समग्र विकास की आधारशिला है. सभी नागरिकों की सहभागिता और सहयोग इस कार्य की सफलता के लिए आवश्यक है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel