[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर विशेष सतर्कता बरतें, सीडीपीओ

बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर विशेष सतर्कता बरतें, सीडीपीओ

0
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर विशेष सतर्कता बरतें, सीडीपीओ

– टीएचआर, एफआरएस व योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति पर दिया जोर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर सीडीपीओ ने दिये आवश्यक निर्देश बारसोई बारसोई प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बबीता कुमारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर संचालित योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र संख्या 296 साड़ी बाड़ी, केंद्र संख्या 108 भाग बारसोई, केंद्र संख्या 212 मौलानापुर पश्चिम टोला तथा केंद्र संख्या 32 मंडल टोला सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में सीडीपीओ ने सेविकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभुकों को समय पर टेक होम राशन वितरण सुनिश्चित किया जाय. लंबित एफआर (फीडिंग रिपोर्ट) को अविलंब पूर्ण किया जाय. उन्होंने विशेष रूप से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का एफआरएस फैमिली सर्वे रिपोर्ट शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमपीभीवाई) एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (एमकेयूवाई) के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभुकों से आवेदन प्रपत्र जमा कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है. सीडीपीओ ने वर्तमान में क्षेत्र में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए सेविकाओं को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभिभावकों में भय का माहौल बना हुआ है. सेविकाएं स्वयं घर-घर जाकर बच्चों को सुरक्षित आंगनबाड़ी केंद्र तक लाएं तथा छुट्टी के बाद बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. बच्चों की सुरक्षा, पोषण एवं शिक्षा से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के दौरान केंद्रों की उपस्थिति पंजी, पोषण व्यवस्था एवं साफ-सफाई की भी जांच की गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिये गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel