[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कोलासी में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा शुरू, पहले दिन 286 परीक्षार्थी शामिल

कोलासी में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा शुरू, पहले दिन 286 परीक्षार्थी शामिल

0
कोलासी में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा शुरू, पहले दिन 286 परीक्षार्थी शामिल

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कोलासी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गयी. आमतौर पर सीबीएसई की परीक्षाएं मार्च माह से शुरू होती हैं. लेकिन इस वर्ष बिहार सरकार के निर्णय के बाद इंटरमीडिएट, बिहार बोर्ड परीक्षा समाप्त होने और मैट्रिक परीक्षा शुरू होने के साथ ही सीबीएसई की 12वीं परीक्षा भी आयोजित की जा रही है. प्रखंड में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी को सीबीएसई का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. पहले दिन फिजिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित था. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. कुल 290 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. जिनमें से 286 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहले दिन परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया. केंद्र पर प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जायेंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel