[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एनएच 31 समेली कबीर मठ के पास वैन से कुचल कर पशुपालक की मौत

एनएच 31 समेली कबीर मठ के पास वैन से कुचल कर पशुपालक की मौत

0
एनएच 31 समेली कबीर मठ के पास वैन से कुचल कर पशुपालक की मौत

कुरसेला एनएच 31 समेली कबीर मठ के समीप सड़क हादसे में घायल वृद्ध पशुपालक की हायर सेंटर में उपचार क्रम में मौत हो गयी. मृतक अखिलेश यादव 65 वर्ष समेली कबीर मठ का निवासी थे. घटना की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन महिलाएं दहाड़े मार विलाप कर रही थी. घटना से आक्रोशित परिजनों स्थानीय लोगों ने सोमवार के अहले सुबह शव को सड़क पर रखकर एनएच 31 पर आवागमन ठप कर दिया. कुरसेला थाना पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम तोड़वाया. जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी. सड़क का जाम लगभग एक घंटा रहा. ज्ञात हो कि रविवार देर शाम समेली कबीर मठ के समीप बासा से दूध लेकर सड़क पार कर रहे वृद्ध पशुपालक को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने कुचल कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था. घायल वृद्ध को आनन- फानन में उपचार के लिए सीएचसी समेली पहुंचाया गया. समेली सीएचसी में उपचार बाद घायल को सघन चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. हायर सेंटर ले जाने के क्रम में पशुपालक की मौत हो गयी. वृद्ध पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करता था. परिवार के जीविको पार्जन का आधार पशुपालक था. दुर्घटना ने परिवार के लोगों का सहारा छीन लिया. एनएच 31 देवीपुर व समेली विषहरी स्थान कबीर मठ से लेकर बखरी तक दुर्घटना का डेंजर जोन बन चुका है. इन स्थानों के बीच आये दिन दुर्घटना में लोग जान गंवा रहे है. उधर कटरिया सिमड़ गाछ कुरसेला कोसी पुल कबीर मठ दुर्घटना का खतरनाक स्थल साबित हो रहा है. सावधानी सर्तकता के बाद हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel