[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार “बेटी को पढ़ाइए, शादी की चिंता छोड़ दीजिए” BPRO बनी ऐश्वरी की बात सुन भावुक हुआ बारसोई

“बेटी को पढ़ाइए, शादी की चिंता छोड़ दीजिए” BPRO बनी ऐश्वरी की बात सुन भावुक हुआ बारसोई

0
“बेटी को पढ़ाइए, शादी की चिंता छोड़ दीजिए” BPRO बनी ऐश्वरी की बात सुन भावुक हुआ बारसोई
बारसोई में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बीपीआरओ बनीं ऐश्वरी कुमारी का फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते समाज के लोग.

बारसोई (कटिहार) से अरविन्द गुप्ता की रिपोर्ट

BPSC Succuss Story: बारसोई बाजार में शुक्रवार को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) बनीं ऐश्वरी कुमारी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उनके पैतृक आवास के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने फूलमाला, गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया. समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

माता-पिता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं ऐश्वरी

सम्मान से अभिभूत ऐश्वरी कुमारी मंच पर पहुंचीं तो अपने माता-पिता के संघर्ष और त्याग को याद करते हुए भावुक हो गईं. रुंधे गले से उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब समाज के लोग उनके माता-पिता को सलाह देते थे कि बेटी को अधिक पढ़ाने के बजाय उसकी शादी के लिए पैसे जमा करें. लेकिन उनके माता-पिता ने किसी की बात नहीं मानी और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दी.

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी की मेहनत और कमाई उनकी पढ़ाई पर खर्च कर दी. आज जो सफलता उन्हें मिली है, वह माता-पिता के विश्वास, त्याग और संघर्ष का परिणाम है.

बेटियों की शिक्षा पर दिया प्रेरक संदेश

अपने संबोधन में ऐश्वरी कुमारी ने समाज के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, “अगर आपकी बेटी पढ़ना चाहती है तो उसे जरूर पढ़ाइए. शादी की चिंता मत कीजिए. जब बेटी काबिल बन जाएगी, तो अच्छे रिश्ते खुद आपके दरवाजे तक आएंगे.”

उनके इस संदेश ने समारोह में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर और भरोसा मिले तो वे परिवार ही नहीं, पूरे समाज का नाम रोशन कर सकती हैं.

गुरुजनों और समाज के प्रति जताया आभार

ऐश्वरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों को भी दिया. उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों ने फीस की चिंता किए बिना उन्हें पढ़ाया और हर कठिन परिस्थिति में उनका मार्गदर्शन किया. उन्होंने समाज के सभी लोगों के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि सागर साह, संजीव कुमार, शिक्षक अनिल भगत, विकास साह, दुलाल चंद्र साह, वार्ड पार्षद दीपक चंद्र दास, नीरज दास, भारती दास, गौतम दास, जॉनी दास, अमित साह, प्रभुदयाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.

ऐश्वरी कुमारी की सफलता को लोगों ने केवल एक प्रशासनिक पद प्राप्त करने की उपलब्धि नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सकारात्मक सामाजिक सोच की जीत बताया. उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel