[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जलावन निकालने के दौरान सर्प दंश से बालक की मौत

जलावन निकालने के दौरान सर्प दंश से बालक की मौत

0
जलावन निकालने के दौरान सर्प दंश से बालक की मौत

फलका. जलावन घर से मक्का का डंठल लेने के दौरान एक जहरीली सर्प ने एक सात वर्षीय बालक को डंस लिया. सर्प दंश की घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे फलका थाना क्षेत्र के सोहथाघाट गांव में घटित हुई है. सर्प दंश के बाद बालक की हालत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में लाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक बालक का नाम गोविंद कुमार बताया जाता है. यहां नानी के घर आया था. बालक भागलपुर का रहने वाला था. परिजनों व ग्रामीणों का आरोप था कि चिकित्सक द्वारा बालक को देखने में देरी किया गया, जिस कारण बच्चे की मौत हो गयी. जिसको लेकर करीब चार घंटे तक अस्पताल में गहमा-गहमी का माहौल रहा. बालक के शव को परिजन ले जाने के लिए तैयार नहीं थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ सन्नी कुमार सौरभ व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व चिकित्सा प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार दलबल के साथ पहुंचे. परिजनों के समक्ष अस्पताल में लगे सीसीटीवी को फुटेज देखने के बाद मामला शांत हुआ. यहां परिजनों व ग्रामीण बालक को पोस्टमार्टम में भेजने से पहले एक बार यांत्रिक से झाड़फूंक कराने की मांग पर अड़ गये. गर्म माहौल को देखते हुवे स्थानीय प्रशासन ने मृत बालक को एम्बुलेंस से सोहथा घाट गांव भेजवाना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel