[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कीचड़ फेंकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

कीचड़ फेंकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

0
कीचड़ फेंकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

कटिहार से रिपोर्ट,

अमदाबाद थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. बच्चों द्वारा मजाक में कीचड़ फेंकने की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है. लखनपुर निवासी जसनारा खातून नदी में कपड़े धो रही थीं. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चों ने मजाक-मजाक में उनके ऊपर कीचड़ फेंक दिया. विरोध करने पर बच्चों के परिजन व जसनारा खातून के परिवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये.

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बरसाये लाठी-डंडे

लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के 65 वर्षीय हबीबुर रहमान तथा दूसरे पक्ष के लाल मोहम्मद और जहांगीर आलम को गंभीर चोटें आई हैं. तीनों को तत्काल इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. घायल लाल मोहम्मद ने बताया कि उनके परिवार की महिला नदी में कपड़े धो रही थी, तभी बच्चों द्वारा कीचड़ फेंकने की घटना हुई, विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग आक्रामक हो गए और मारपीट शुरू कर दी, वहीं दूसरे पक्ष ने भी एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया. घटना में दोनों परिवारों के कई अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. गांव में घटना के बाद कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा. लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आ गई. इधर दोनों पक्षों की ओर से अमदाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel