[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मोबाइल चोरी होने पर अविलंब सिम करें ब्लॉक

मोबाइल चोरी होने पर अविलंब सिम करें ब्लॉक

0
मोबाइल चोरी होने पर अविलंब सिम करें ब्लॉक

नये मोबाइल में अपने सिम व यूपीआइएप करें एक्टिवेट

प्रतिनिधि, कटिहार.

अगर आपका मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो सबसे पहले अपना नया सिम कार्ड निकाल लें तथा नये मोबाइल में सिम एक्टिवेट कर अपना यूपीआइ खोल लें. अन्यथा साइबर अपराधी आपके खाते से पैसे की निकासी बड़ी आसानी तरीके से कर सकते हैं. इस बात की जानकारी साइबर थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक वसीम जाफर ने प्रेस वार्ता कर दी. बताया कि एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. मोबाइल चोरी होने के 3 घंटे के भीतर ठगों ने यूपीआइ से पीड़ित के खाते से 1 लाख 97 हजार रुपये की निकासी कर ली. साइबर डीएसपी ने बताया कि पीड़ित ने मोबाइल चोरी के बाद सिम ब्लॉक करवा दिया था. इसके बावजूद ठगों ने चोरी किये गए मोबाइल में मौजूद यूपीआइ से 13 अलग-अलग ट्रांजक्शन कर डाले.

सिम ब्लॉक कर नये मोबाइल में सिम व यूपीआइ एप करें एक्टिवेट

डीएसपी ने साइबर अपराधियों से बचने के लिए कहा कि मोबाइल चोरी होते ही सिम को नये मोबाइल में डालकर यूपीआइ एप में लॉगिन कर लेना चाहिए. इससे पुराने मोबाइल में यूपीआइ अपने आप डिएक्टिवेट हो जायेगा. अन्यथा साइबर अपराधी आपके यूपीआइ के माध्यम से बैंक खातों से लाखों की ठगी कर सकते हैं. डीएसपी ने बताया कि मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सिम ब्लॉक कराना जरूरी है. इसके बाद नया सिम एक्टिव कर किसी सुरक्षित मोबाइल में डालना चाहिए. उन्होंने चेताया कि इस मामले में थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel