[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्रखंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, हिंदुओं को एक जुट होने का किया आह्वान

प्रखंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, हिंदुओं को एक जुट होने का किया आह्वान

0
प्रखंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, हिंदुओं को एक जुट होने का किया आह्वान

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के पंचायत भवन मोहनपुर के प्रांगण में रविवार को प्रखंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. जिसका उद्घाटन भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. हिंदू सम्मेलन में आए वक्ताओं को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. भाजपा के मंडल अध्यक्ष सह सूत्री सदस्य बब्बन कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू सम्मेलन करने का मुख्य उद्देश्य हिंदू को जागरूक करना हैं. हम सभी हिंदू लोग जाति में बट गए हैं. हम सबों को जाति में नहीं बटना हैं. हिंदू बनकर रहना हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुकुमार ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. हिंदू समाज बिखरा पड़ा हैं. सभी हिंदू जाति के लोगों को एकजुट करने के लिए यह बैठक किया गया. पहले सभी लोग हिंदू थे जाति व्यवस्था में धर्मांतरण हो गया,डीएनए एक ही हैं.तथा हिंदू सम्मेलन में पर्यावरण की रक्षा,सामाजिक समरसता,परिवार प्रबोधन,स्व व स्वदेशी जागरण,प्रमुख नागरिक कर्तव्य आदि पर चर्चा की गयी. आरएसएस के रितेश दुबे ने हिंदू को जगाते हुए कहा कि आप सभी लोग जागिए सभी हिंदू लोग भटक गए हैं. सभी जाति के लोग एक ही हैं यहां पर सभी अलग-अलग जाति में बट गए हैं. अगर जाति के नाम पर बैठक होता हैं तो हजारों हजार की भीड़ होती हैं, इसलिए जाति को भूलिए हम सभी लोग हिंदू हैं. कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार झा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार झा ने किया. आरएसएस अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष जयराम साह, जामुन सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद मंडल, आजाद प्रसाद मंडल, सह कोषाध्यक्ष दीपक झा, नीतीश पासवान, सक्रिय सदस्य में राजेंद्र प्रसाद मंडल,विनोद कुमार उरांव, अशोक झा, रंजन झा, मुन्ना राय, राम लखन पोद्दार, आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel