[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भवानीपुर में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, एसडीएम राजू कुमार ने किया उद्घाटन

भवानीपुर में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, एसडीएम राजू कुमार ने किया उद्घाटन

0
भवानीपुर में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, एसडीएम राजू कुमार ने किया उद्घाटन
भवानीपुर में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते एसडीएम राजू कुमार तथा उपस्थित खिलाड़ी और गणमान्य लोग.

बारसोई (कटिहार) से अरविन्द गुप्ता की रिपोर्ट:

Bhawanipur Cricket Tournament: प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव में नौजवान क्रिकेट कमिटी के तत्वावधान में आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन बारसोई के एसडीएम राजू कुमार ने फीता काटकर किया.

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. उद्घाटन मुकाबला भवानीपुर और दिलारपुर की टीमों के बीच खेला गया. आयोजकों के अनुसार सभी टीमों के बीच लीग एवं नॉकआउट आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे. प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा.

Whatsapp Image 2026 06 24 At 8.24.22 Am 1
भवानीपुर में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, एसडीएम राजू कुमार ने किया उद्घाटन 3

खेल से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता : एसडीएम

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम राजू कुमार ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है.

उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि विद्यालय और कॉलेज के दिनों में खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है. आज मैदान में युवाओं का उत्साह देखकर उन्हें अपने छात्र जीवन के दिन याद आ गए.

खेल के साथ शिक्षा पर भी दें ध्यान

एसडीएम ने युवाओं से खेल और पढ़ाई दोनों को समान महत्व देने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देती है, जबकि खेल जीवन में ऊर्जा, संघर्ष और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है.

उन्होंने युवाओं से नशामुक्त रहकर खेल एवं शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया.

आयोजन में कई लोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहायक दस्तावेज लेखक मो. नूर अख्तर, सद्दाम डीलर, मसलेह आर्यन, अनसार मेम्बर एवं मास्टर हसन रजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू युवा जिला अध्यक्ष अमल गोस्वामी, मुखिया संघ अध्यक्ष मोअज्जम हुसैन, कांग्रेस अध्यक्ष मो. शाहनवाज, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौतम बाऊरी, पूर्व मुखिया फरीद आलम, सरपंच प्रतिनिधि मंजूर आलम, पूर्व समिति सदस्य फिरोज तथा फहीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इसके अलावा मिनहाज, नूर सलीम, नूर सेद, हासिम, अब्दुल लतीफ, हफीज मिनहाज, मौलाना मरगूब साहब सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे. टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा गया तथा देर रात तक दर्शकों की भीड़ मैदान में जुटी रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel