[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बारसोई, अमन-चैन व खुशहाली की मांगी गई दुआ

बारसोई, अमन-चैन व खुशहाली की मांगी गई दुआ

0
बारसोई, अमन-चैन व खुशहाली की मांगी गई दुआ

बारसोई बारसोई प्रखंड में ईद-उज-जोहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास, अकीदत व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी. सुबह से ही क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला. बच्चे, युवा और बुजुर्ग नये परिधानों में सज-धज कर ईदगाहों एवं मस्जिदों की ओर जाते नजर आये. बारसोई जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे तथा मालापाड़ा ईदगाह में सुबह 7 बजे जमात के साथ ईद-उज-जोहा की विशेष नमाज अदा की गई. नमाज के दौरान इमामों ने अपने तकरीर में आपसी प्रेम, एकता, इंसानियत व भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे. जहां अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातेहा पढ़कर उन्हें याद किया. कई लोगों ने अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाकर उनकी मगफिरत के लिए दुआ मांगी. इस दौरान कब्रिस्तानों में भी श्रद्धा और भावुकता का माहौल बना रहा. ईद-उज-जोहा के मौके पर लोगों ने कुर्बानी की सुन्नत अदा करते हुए जरूरतमंदों और गरीबों के बीच मदद व खुशियां बांटी. पूरे प्रखंड में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में पूरे प्रखंड में दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रमुख चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार लगातार क्षेत्र भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये. अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता एवं लोगों के सहयोग से बकरीद का पर्व पूरे बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. बारसोई बारसोई प्रखंड में ईद-उज-जोहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास, अकीदत व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी. सुबह से ही क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला. बच्चे, युवा और बुजुर्ग नये परिधानों में सज-धज कर ईदगाहों एवं मस्जिदों की ओर जाते नजर आये. बारसोई जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे तथा मालापाड़ा ईदगाह में सुबह 7 बजे जमात के साथ ईद-उज-जोहा की विशेष नमाज अदा की गई. नमाज के दौरान इमामों ने अपने तकरीर में आपसी प्रेम, एकता, इंसानियत व भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे. जहां अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातेहा पढ़कर उन्हें याद किया. कई लोगों ने अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाकर उनकी मगफिरत के लिए दुआ मांगी. इस दौरान कब्रिस्तानों में भी श्रद्धा और भावुकता का माहौल बना रहा. ईद-उज-जोहा के मौके पर लोगों ने कुर्बानी की सुन्नत अदा करते हुए जरूरतमंदों और गरीबों के बीच मदद व खुशियां बांटी. पूरे प्रखंड में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में पूरे प्रखंड में दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रमुख चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार लगातार क्षेत्र भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये. अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता एवं लोगों के सहयोग से बकरीद का पर्व पूरे बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel