[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar: मनरेगा सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, 2 किमी सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Katihar: मनरेगा सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, 2 किमी सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

0
Katihar: मनरेगा सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, 2 किमी सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश
जर्जर सड़क के साथ ग्रामीण

कटिहार (बरारी) हरजीत सिंह की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत स्थित तिवारी टोला में मनरेगा योजना से बन रही करीब दो किलोमीटर सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है. सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन महीनों से मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक काम संतोषजनक नहीं हो पाया है. किसानों को अपनी फसल घर तक ले जाने में भी कठिनाई हो रही है. मामले की शिकायत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

अनियमितता और गड़बड़ी के आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना में भारी गड़बड़ी और धांधली की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मनरेगा कार्यालय में सांठगांठ कर योजना में काम करने वाले सतीश कुमार और पीआरएस मुकेश कुमार मनमानी कर रहे हैं. नियमों को ताक पर रखकर योजना का लाभ गलत तरीके से उठाया जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि मरघिया वार्ड-03 तिवारी टोला में महेश मंडल के घर से कालू बाबा स्थान बरंडी बांध तक करीब दो किलोमीटर सड़क में मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम होना है, लेकिन कार्य बहुत ही कम हुआ है, जबकि भुगतान की प्रक्रिया चल रही है.

वर्क कोड जारी, काम अधूरा

वर्क कोड 052400 9004 RC 20 78 6500 MSR 16 743 सहित अन्य योजनाओं में कार्य की प्रगति बेहद धीमी है, लेकिन कागजों में भुगतान दर्शाया जा रहा है. ग्रामीणों ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क मुख्य आवागमन का रास्ता है, लेकिन इसकी हालत खराब होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिचौलिया बनकर योजना में हावी हैं और सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है.

ALSO READ: http://समाहरणालय व सदर अनुमंडल परिसर जलजमाव से बदहाल , सरकारी कामकाज पर असर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel