[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR: सिक्किम में कटिहार के दो मजदूर 1 मई से लापता, परिवारों में मचा कोहराम: चार बच्चों के भविष्य पर संकट

KATIHAR: सिक्किम में कटिहार के दो मजदूर 1 मई से लापता, परिवारों में मचा कोहराम: चार बच्चों के भविष्य पर संकट

0
KATIHAR: सिक्किम में कटिहार के दो मजदूर 1 मई से लापता, परिवारों में मचा कोहराम: चार बच्चों के भविष्य पर संकट
पीड़ित परिवार से मुलाकात करते कांग्रेस नेता

बरारी से हरजीत सिंह की रिपोर्ट:

कटिहार: सिक्किम से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. जहां कटिहार जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत आश्रम टोला बारी नगर के दो मजदूर त्रिलोकी मेहता और शिव शंकर महतो 1 मई से लापता हैं. दोनों मजदूर मेसर्स नालंदा इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत सिक्किम साइट पर कार्यरत थे. उनके अचानक लापता होने की सूचना के बाद परिजनों में गहरी चिंता और भय का माहौल है.

परिवारों में मचा हाहाकार

दोनों मजदूरों के घरों में मातम पसरा हुआ है. त्रिलोकी मेहता की पत्नी और बच्चे तथा शिव शंकर महतो के चार मासूम बच्चे अपने पिता की तलाश में बेसहारा खड़े हैं. परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्यों के लापता होने से आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है.

कांग्रेस नेता ने की मुलाकात

इस मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता एवं बरारी विधानसभा प्रत्याशी तौकीर आलम आश्रम टोला पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

तौकीर आलम ने आश्वासन दिया कि वे सिक्किम के संबंधित जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर दोनों मजदूरों की तलाश के लिए प्रयास करेंगे. उन्होंने कटिहार जिला प्रशासन से भी अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों लापता मजदूरों की खोज शुरू की जाए और इसे आपदा के रूप में मानते हुए पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की जाए.

परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द से जल्द दोनों मजदूरों का पता लगाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel