[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भूमि व राजस्व बजट पर विधानसभा में गूंजा बलरामपुर का मुद्दा

भूमि व राजस्व बजट पर विधानसभा में गूंजा बलरामपुर का मुद्दा

0
भूमि व राजस्व बजट पर विधानसभा में गूंजा बलरामपुर का मुद्दा

– विधायक बोली, गरीबों को जमीन, डिजिटल व्यवस्था से जनता को राहत बारसोई बिहार विधानसभा में भूमि व राजस्व विभाग के वर्ष 2026 के बजट पर चर्चा के दौरान बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने सरकार की योजनाओं व बजट प्रावधानों का जोरदार समर्थन किया. कहा, यह बजट गांव से लेकर शहर तक विकास, सम्मान और समृद्धि की नई राह खोलने वाला है. विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि राज्य में ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था लागू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिली है. प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण से पारदर्शिता बढ़ी है. लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन हो रहा है, जो सरकार की बड़ी उपलब्धि है. अभियान बसेरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भूमिहीन एवं गरीब परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. भूमि सर्वेक्षण कार्य को तेज करने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे वर्षों से लंबित भूमि विवादों का समाधान संभव होगा और लोगों को न्याय मिलेगा. संगीता देवी ने अपने संबोधन में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को भी उठाया और कहा कि सीमांचल क्षेत्र में कई गरीब परिवार अब भी जमीन से वंचित हैं. जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रही है. उन्होंने भूमि एवं राजस्व मंत्री समेत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बजट का पूर्ण समर्थन किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel