[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से निकलेगी आकर्षक झांकी: डीएम

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से निकलेगी आकर्षक झांकी: डीएम

0
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से निकलेगी आकर्षक झांकी: डीएम

– बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश कटिहार स्थानीय विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शामिल विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह को मनाने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां को लेकर संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यों के दायित्व को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम इस बार भी राजेंद्र स्टेडियम में निर्धारित किया गया है. मुख्य समारोह व झंडोत्तोलन को लेकर जिला प्रशासन ने राजेंद्र स्टेडियम की साफ-सफाई, शौचालय, रंग रोगन, भाषण मंच, सम्मानित व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से वॉच टावर, महिला एवं पुरुष दर्शक दीर्घा के लिए बेरिकेडिंग कर घेराबंदी आदि की व्यवस्था एवं सभी प्रकार की तैयारी स-समय गणतंत्र दिवस के पूर्व ही पूर्ण कराने का निर्देश दिया. साथ ही जिले के अंतर्गत सभी प्रखंडों व अंचलों तथा अन्य वह स्थल जहां झंडोत्तोलन किया जाता है. उन सभी जगहों पर साफ-सफाई तथा अन्य संबंधित सुविधाओं को सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों एवं कला जत्था टीमों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, संबंधित विभागों के द्वारा झांकी की प्रस्तुतीकरण, झंडोतोलन के समय राष्ट्रगान कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर भी निर्देश ————————————————— बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि प्रगति यात्रा के अंतर्गत कटिहार जिला में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा किया जायेगा. प्रस्तावित दौरे के अंतर्गत मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, सीपीग्राम, जन शिकायत एवं अन्य संबंधित सभी मामले को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का आदेश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिया. इसके साथ-साथ कटिहार महोत्सव, मकर संक्रांति महोत्सव आदि के बारे में भी संबंधित पदाधिकारी को कार्यक्रम कराने एवं उसके प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस बैठक उप विकास आयुक्त अमित कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता आपदा नुरुल एन, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी मनिहारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित स्कूलों तथा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel