[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार आबादपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर

आबादपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर

0
आबादपुर  पंचायत में लगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर

– अनुपस्थित पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई, आवेदनों की प्रति संबंधित विभाग को देना अनिवार्य, एसडीओ बारसोई बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजू कुमार ने की. शिविर में बीडीओ चंदन प्रसाद, अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह, बीपीआरओ डॉ अशोक कुमार, मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार, राजस्व अधिकारी, सीडीपीओ बबीता कुमारी सहित प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान एसडीओ राजू कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायत से संबंधित आवेदन देने वाले आवेदक को प्राप्ति रसीद की एक प्रति संबंधित विभाग को देना अनिवार्य होगा. ताकि आवेदन की पारदर्शिता बनी रहे और समय पर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमलोगों की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निपटारा करना है. यदि शिविर के दौरान कोई संबंधित पदाधिकारी अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. शिविर में आए ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गये. प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में भरोसा बढ़ा है. लोगों ने इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel