[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विधानसभा चुनाव: चौथे दिन बरारी, कटिहार व बलरामपुर से एक-एक अभ्यर्थी ने किया पर्चा दाखिल

विधानसभा चुनाव: चौथे दिन बरारी, कटिहार व बलरामपुर से एक-एक अभ्यर्थी ने किया पर्चा दाखिल

0
विधानसभा चुनाव: चौथे दिन बरारी, कटिहार व बलरामपुर से एक-एक अभ्यर्थी ने किया पर्चा दाखिल

– कोढ़ा, प्राणपुर, कदवा, बलरामपुर व मनिहारी से नहीं खुला खाता कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया में अब तेजी ही आने लगी है. हालांकि अधिकांश उम्मीदवार 17-18 अक्तूबर को नामांकन करेंगे. नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय व बाहरी परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. इस बीच गुरुवार को बरारी, कटिहार व बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक अभ्यर्थियों के नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. जानकारी के मुताबिक बरारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजकिशोर यादव ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से सुजीत पासवान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाची पदाधिकारी आकांक्षा आनंद के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है. कटिहार विधानसभा क्षेत्र से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी के रूप में मनीषा कुमारी ने निर्वाची पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल की है. दूसरी तरफ कोढ़ा, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर एवं मनिहारी से अब तक नामांकन का कोई खाता नहीं खुला है. इन विधानसभा क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी अभी तक नामांकन नहीं किया है. माना जा रहा है कि शुक्रवार व शनिवार को नामांकन के पांचवें व छठे दिन अधिकांश प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. इसके पूर्व कटिहार विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने कटिहार विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है. उल्लेखनीय है कि 20 अक्तूबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि है. जबकि 21 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. अभ्यार्थी 23 अक्तूबर को अभ्यार्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसी दिन अभ्यार्थी को सिंबल भी दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel