[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार विस चुनाव: चुनाव के लिए डीएम ने जारी की अधिसूचना, 20 तक होगा नामांकन

विस चुनाव: चुनाव के लिए डीएम ने जारी की अधिसूचना, 20 तक होगा नामांकन

0
विस चुनाव: चुनाव के लिए डीएम ने जारी की अधिसूचना, 20 तक होगा नामांकन

– 23 को होगी नाम वापसी, अभ्यार्थियों के खर्चे पर निगरानी के लिए सेल गठित कटिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत कटिहार जिले सात विधानसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने समाहरणालय के सभाकक्ष में संवाददाता सम्मेलन के दौरान अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि कार्य दिवस के दौरान 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां कर ली गयी है. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में अभ्यार्थियों के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दल के लिए एक-एक प्रस्तावक एवं अन्य अभ्यर्थियों के लिए 10-10 प्रस्तावक जरूरी है. समाहरणालय के पश्चिम तरफ बैरिकेडिंग कर दी गयी है. आईटीआई मोड़ व अंबेडकर चौक पर ड्रॉप गेट बनाया गया है. अभ्यार्थी इन स्थलों पर अपने वाहन से उतर कर पैदल नामांकन के लिए पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही छह अक्टूबर से ही निषेधाज्ञा भी लागू की गयी है. उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन के बाद 21 अक्टूबर को संवीक्षा की जायेगी तथा 23 अक्टूबर को अपराह्न 3.00बजे तक अभ्यार्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को मतदान कराया जायेगा तथा 14 नवंबर मतगणना होगी. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में 2542 मतदान केंद्र पर 2101774 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. साथ ही आम मतदाताओं को भी मताधिकार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य स्वीप कोषांग की ओर से कई तरह की गतिविधियां चलायी जा रही है. उन्होंने मीडिया से भी अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें. इसके लिए मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. डीएम ने कहा कि पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी कटिहार में बेहतर मतदान हुआ था. इस बार शत प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है. संवाददाता सम्मेलन में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान व डीपीआरओ अभिषेक रंजन मौजूद थे. पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन अधिसूचना जारी होते ही सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. डीएम ने पत्रकारों को बताया कि नामांकन के पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि 11:00 बजे दिन से 3:00 अपराह्न तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है. आयोग की ओर से तैयार किए गए निर्धारित प्रपत्र में ही प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इसके लिए कई स्तर पर तैयारी की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यार्थियों के निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिए निगरानी कोषांग बनाए गए है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाया गया है. इन चेक पोस्ट पर एसएसटी एवं एफएसटी की टीम एक्टिव है. जिला मुख्यालय में चार विधान सभा क्षेत्र का नामांकन डीएम ने यह भी बताया कि जिले के सात में से चार विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जिला मुख्यालय में संपन्न की जायेगी. जिला मुख्यालय में कटिहार के अलावा प्राणपुर, बरारी एवं कोढ़ा विधानसभा सीट के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया जायेगा. कटिहार विधानसभा क्षेत्र के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उप विकास आयुक्त अमित कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. इसी तरह बरारी विधानसभा क्षेत्र के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता कटिहार शशांक वर्णवाल तथा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर समाहर्ता विनोद कुमार को निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है. निर्वाची पदाधिकारी के वेश्म में ही संबंधित क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. कदवा एवं बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बारसोई अनुमंडल में नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए बारसोई के भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई आकांक्षा आनंद को निर्वाची पदाधिकारी का दायित्व दिया गया है. मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में काम करेंगे. नामांकन शुल्क 10 हजार निर्धारित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी गयी कि नामांकन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार एवं आरक्षित कोटि के उम्मीदवार के लिए पांच हजार रूपये निर्धारित किया गया है. राजनीतिक पार्टी से उम्मीदवार होने पर केवल एक प्रस्तावक की जरूरत होती है. स्वतंत्र उम्मीदवार होने पर कम से कम 10 प्रस्तावक जरूरी है और सभी प्रस्तावक को संबोधित विस क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए. नामांकन दाखिल करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर उम्मीदवार के सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel