– सांसद का प्रयास रंग लाया कटिहार कटिहार संसदीय क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 131 ए पर रसूलपुर के पास नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद तारिक अनवर ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर फुट ओवर ब्रिज (रैम्प सहित) के निर्माण की मांग की थी. जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए मंत्रालय द्वारा इस मांग पर साकारात्मक विचार किया गया है. क्षेत्र में स्कूल, मदरसा, मस्जिद एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के कारण भारी पैदल आवागमन को देखते हुए प्रस्तावित स्थान पर उपयुक्त फुट ओवर ब्रिज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. यह पहल स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.