[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मनरेगा कार्यालय प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मनरेगा कार्यालय प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
मनरेगा कार्यालय प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अमदाबाद मनरेगा के नए स्वरूप विकसित भारत जी राम जी के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बच्चा अंसारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यालय प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. विकसित भारत जी राम जी योजना के संबंध में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. डीपीओ बच्चा अंसारी ने उपस्थित लोगों को बताया कि मनरेगा का स्वरूप बदलकर अब विकसित भारत जी राम जी हो गया है. सभी पंचायत में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने का प्रावधान किया है. अधिनियम में चार मुख्य फोकस क्षेत्र में कार्य किए जाने का प्रावधान है. जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका से संबंधित आधारभूत संरचना एवं मौसमी घटनाओं से निपटने का कार्य शामिल है. अब लोगों को 125 दिन रोजगार की गारंटी है. पहले 100 दिन ही रोजगार की गारंटी थी. आजीविका का ध्यान रखा गया है. किसान अपने निजी जमीन में भी पौधरोपण करा सकते हैं. समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं कराने पर बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है. मुख्य उद्देश्य है इस योजना के नए स्वरूप से लोगों को जागरूक करना ताकि जॉब कार्ड धारी इस योजना के तहत अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त कर सकें. पंचायत रोजगार सेवक गौतम कुमार, मदन कुमार, कौशलेंद्र कुमार, राजेन्द्र अमन, विवेकानंद चौधरी, राम लखन महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel