[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मदरसा में मध्यान भोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बीडीओ को सौंपा आवेदन

मदरसा में मध्यान भोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बीडीओ को सौंपा आवेदन

0
मदरसा में मध्यान भोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बीडीओ को सौंपा आवेदन

अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत में संचालित रियाजुल उलूम मदरसा 25 जनवरी को वर्ग कक्षा बंद रहने व मध्यान भोजन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने प्रभारी बीईओ रणवीर कुमार को आवेदन दिया है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अपने आवेदन में कहा है कि 25 जनवरी को लखनपुर पंचायत में सदस्यता अभियान के दौरान सरकारी मदरसा रियाजुल उलूम मदरसा संख्या 673 का वर्ग कक्षा बंद था. विद्यालय में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे. मदरसा में एक भी छात्र-छात्रा नहीं थे. ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि इस मदरसा में पांच शिक्षक पदस्थापित हैं. उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मदरसा में मध्यान्ह भोजन सुचारू रूप से नहीं बनाया जाता है. कभी बनता है तो खाने योग्य नहीं होता है. बच्चों को कभी अंडा भी नहीं दिया जाता है. उन्होंने आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है. बीईओ ने कहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा द्वारा आवेदन दिया गया है. कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण जांच नहीं किया जा सका है. जल्द ही उक्त मदरसे की जांच किया जायेगा. जांच में दोषी पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel