[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अंबुबाची मेला को लेकर कटिहार रेल मंडल व एनएफ रेलवे के अन्य रेलवे स्टेशन से तीन पूजा स्पेशल ट्रेन होगी परिचालित

अंबुबाची मेला को लेकर कटिहार रेल मंडल व एनएफ रेलवे के अन्य रेलवे स्टेशन से तीन पूजा स्पेशल ट्रेन होगी परिचालित

0
अंबुबाची मेला को लेकर कटिहार रेल मंडल व एनएफ रेलवे के अन्य रेलवे स्टेशन से तीन पूजा स्पेशल ट्रेन होगी परिचालित

एनएफआर अंबुबाची मेला के लिए व्यवस्था की व्यापक तैयारियों में जुटा

कटिहार से प्रतिनिधि की रिपोर्ट,

गुवाहाटी के प्रतिष्ठित कामाख्या मंदिर में 22 से 25 जून तक होने वाले वार्षिक अंबुबाची मेला में बिहार के कटिहार, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज सहित अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु कामाख्या पहुंचेंगे. इसके लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे आसान, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की व्यवस्था कर रहा है. मेले के दौरान कटिहार रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ की संभावना है. जिसे देखते हुए. एनएफआर यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठा रहा है. इनमें स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, चौबीसों घंटे टिकट की सुविधा, अतिरिक्त रेल और सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती, हेल्प डेस्क और पूछताछ केंद्र की व्यवस्था और तीर्थयात्रियों के लिए खाने के पैकेट और पेयजल वितरण शामिल है.

तीन स्पेशल ट्रेन परिचालित

इलाके के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक आयोजनों में से एक के दौरान श्रद्धालुओं की सुलभ आवाजाही, भीड़ का सही प्रबंधन और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना है. तीर्थयात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए, एनएफआर तीन स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का परिचालन कर रही है. इनमें लगभग 50 जनरल सेकेंड क्लास कोच हैं. यह ट्रेन कामाख्या को असम और उत्तर बंगाल की अहम जगहों से जोड़ेगी.

कई नियमित ट्रेन में जोड़ा जायेगा अतिरिक्त कोच

मेला को लेकर अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए, कई नियमित यात्रीवाही ट्रेनों में कुछ दिनों के लिए 11 अतिरिक्त सामान्य डिब्बे जोड़े जा रहे हैं. इन व्यवस्थाओं के तहत, ट्रेन संख्या 05661 कामाख्या- अलीपुरद्वार जंक्शन वन-वे स्पेशल ट्रेन 19 जून को कामाख्या से प्रस्थान करेगी और अगले दिन अलीपुरद्वार पहुंचेगी. साथ ही, ट्रेन संख्या 05444/05445 अलीपुरद्वार- कामाख्या – अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन 20 से 22 जून और 24 से 27 जून तक प्रतिदिन चलेंगी, जिससे मेला के दौरान असम और उत्तर बंगाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05780 न्यू जलपाईगुड़ी – कामाख्या स्पेशल 20 और 27 जून को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 05779 कामाख्या – न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 21 और 28 जून 2026 को चलेगी. जिससे पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

चालू किए जायेंगे अतिरिक्त टिकट कउंटर, बनाई जायेगी हेल्प डेस्क

टिकट लेने में आसानी के लिए, कामाख्या और गुवाहाटी रेलवे स्टेशनों पर चौबीसों घंटे अतिरिक्त टिकट काउंटर चालू रखे जाएंगे. मेले के दौरान तीर्थयात्रियों को मार्गदर्शन, सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए खास जगहों पर स्पेशल हेल्प डेस्क और पूछताछ काउंटर भी बनाए जा रहे हैं.भीड़ को व्यवस्थित करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कामाख्या, गुवाहाटी और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) और वाणिज्य व तकनीकी विभागों के अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है.इसके अलावा, एनएफआर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के लगभग दो सौ वॉलंटियर्स को तीर्थयात्रियों की मदद जैसे मार्गदर्शन, सूचना और अन्य सहायता सेवाएं के लिए तैनात किया जा रहा है, ताकि अंबुबाची मेले के दौरान तीर्थयात्रा का अनुभव सुचारू और परेशानी-मुक्त हो सके.

व्यापक इंतजामों के साथ, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अंबुबाची मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरे त्यौहार के दौरान सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध तीर्थयात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने और यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने को तत्पर है.

कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel