[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

0
डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के वार्ड संख्या सात चंदेली गांव में शनिवार को डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया. विकास मित्र बासुदेव ऋषि ने कहा कि डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का शुभारंभ लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है. थीम सरकार आपके द्वार, हर टोला-हर परिवार-हर सेवा कार्यक्रम तहत सभी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है. शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित 22 विभाग से संबंधित योजनाओं का स्टाॅल लगाया गया. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन व लाभ दिया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किये गये. साथ ही ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया. पंचायत रोजगार सेवक शिवा पासवान, ब्रजेश कुमार, चंदन कुमार सहित संबंधित विभाग के लगे स्टाल पर अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel