[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शहर में डस्टबिन के साथ-साथ स्टील के टोबिन का प्रयोग शुरू

शहर में डस्टबिन के साथ-साथ स्टील के टोबिन का प्रयोग शुरू

0
शहर में डस्टबिन के साथ-साथ स्टील के टोबिन का प्रयोग शुरू

कटिहार. शहर में साफ सफाई को लेकर नगर निगम प्रशासन तत्पर है. खासकर डोर टू डोर कचरा उठाव पर जोर है. डोर टू डोर कचरा उठाव करने वाले कर्मचारियों के अवकाश पर जाने या तबीयत खराब होने के कारण घरों से कचरा का उठाव नहीं होने की स्थिति में निगम जगह-जगह टोबिन का उपयोग कर रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह कार्य पहले फेज में न्यू मार्केट में लगने के बाद तीव्र गति से मिरचाईबाड़ी इलाकों में लगाया जा रहा है. इससे लोग अब डोर टू डोर कचरा उठाव को लेकर आने वाले कर्मचारियों का इंतजार न कर सीधे टोबिन में सूखा व गीला कचरा डाल सकते हैं. इससे पहले कर्मियों के नहीं आने पर घरों में कचरा बजबजाने लगता थ्. इसको ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रयोग से वार्ड पार्षद से लेकर आमजनों ने इस पहल की सराहना की है.

500 टोबिन लगाने का लक्ष्य

सफाई निरीक्षक कैलाश नारायण चौधरी का कहना है कि निगम अंतर्गत पड़ने वाले इलाकों की सफाई रखना निगम का दायित्व है. इसको देखते हुए सड़क के दोनों ओर पचास से सौ मीटर की दूरी पर स्टील का टोबिन लगाया गया है. कचरा सेगिरेशन के लिए यह एक नयी पहल शुरू की गयी है. खासकर लोगों से अपील की गयी है कि गीला व सूखा कचरा के लिए सड़क किनारे उपलब्ध कराये गये स्टील के अलग-अलग टोबिन में डालें. टोबिन का लाभ दुकानदारों को भी मिलेगा. सफाई निरीक्षक ने बताया कि प्रथम चरण के तहत 500 टोबिन लगाने का लक्ष्य है. अब तक 150 स्टील के टोबिन लगाये जा चुके हैं. आवश्यकता पड़ने पर 500 से अधिक भी लगाए जा सकते हैं.

हर दो दिन पर होगा उठाव

सफाई निरीक्षक का कहना है कि टोबिन में कचरा भर जाने के बाद इसे हर दो दिन के बाद ट्रैक्टर से उठाया जाएगा. जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टर के बीच पाटिशन कर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग उठाया जायेगा. गीले व सूखे कचरे का अलग-अलग उठाव हो, इसको देखते हुए स्टील वाला टोबिन शहर के सड़क के दोनों किनारे लगाया जा रहा है. आमजन से लेकर दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वो सूखा व गीला कचरा अलग-अलग टोबिन में डालें. इससे कचरा उठाव वाले कर्मचारियों को आसानी होगी.

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि शहर की सफाई निगम प्रशासन के लिए सर्वोपरि है. डोर टू डोर कचरा उठाव में लगे कर्मचारियों की तबीयत खराब रहने व अवकाश के दिनों में घरों से कचरा का उठाव नहीं होने की शिकायत पर टोबिन के उपयोग को अमल में लाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel