– बैठक में नौ बिंदु पर हुई चर्चा, कहा बीडीओ को चढ़ावा दिए बगैर नहीं होता फाइल स्वीकृत मनसाही में मुखिया संघ की बैठक में लिये गये कई निर्णय मनसाही प्रखंड मुख्यालय मनसाही के ट्रायसम भवन में रविवार को मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने किया. नौ बिंदु पर चर्चा की गई. मरंगी पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने बताया कि गत बैठक की संपुष्टि की गई. अंकेक्षण को लेकर पंचायत सचिव के साथ बैठक किया जायेगा. अंकेक्षण बैठक के उपरांत बीपीआरओ को आवेदन देकर अवगत कराया जायेगा. बीपीआरओ द्वारा किए कार्य मापी पुस्तिका ससमय उपलब्ध नहीं कराने से एजेंसी को ससमय राशि उपलब्ध नहीं किया जाता है. बीडीओ की मनमानी पर भी हुई चर्चा. भवन में हुए अवकरण कार्य का फाइल को पंचायत सचिव से धमका कर बगैर पंचायत के मुखिया को सूचना दिए अपने से प्रखंड मुख्यालय फाइल ले कर आती हैं. उनके बाद पंचायत के मुखिया से मोटी रकम का डिमांड करते हैं. नहीं देने पर उसे धमकी दिया जाता हैं. अभद्र व्यवहार किया जाता हैं. इस दोहन के खिलाफ एक कॉपी जिला पदाधिकारी को भी सौंपा जायेगा. अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी की मनमानी चरम पर हैं. बगैर चढ़ावा दिए जमीन का नामांतरण एवं परिमार्जन का कार्य नहीं किया जाता हैं जो दु:ख का विषय है. साथ ही प्रखंड अंतर्गत बिहार सरकार के जमीन उपलब्ध होने के बावजूद भी कन्या विवाह भवन एवं सरकार भवन के लिए तीन पंचायत में अंचलाधिकारी की लापरवाही के कारण नहीं बना हैं. मरंगी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया. आज तक उक्त भूमि पर भूमिहीन परिवार को भूमि उपलब्ध कराकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय. ताकि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य हो सके. पंचायत सरकार भवन मरंगी में प्रखंड के तकनीकी सहायक एवं जिला से आए हुए जेई साथ मापी होने के बावजूद भी ग्राम पंचायत मरंगी को प्राक्कलन उपलब्ध नहीं कराया गया. जिससे कार्य बाधित हैं. सभी पंचायत के पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने के कारण सभी पंचायत का कार्य बाधित हैं. अन्य कर्मचारियों को पंचायत सचिव का प्रभार देकर पंचायत का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके इसको लेकर बैठक में चर्चा हुई. धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त किया गया. जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, मुखिया दीप नारायण पासवान, मरजीना खातून, प्रियंका कुमारी, अनवर आलम, अवधेश प्रसाद यादव, बबलू सोरेन सहित मुखिया प्रतिनिधि तज्जमुल हक, शशि कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.