[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार लाल निशान से ऊपर बह रही है सभी नदियां

लाल निशान से ऊपर बह रही है सभी नदियां

0
लाल निशान से ऊपर बह रही है सभी नदियां

कटिहार. जिले के महानंदा नदी के जलस्तर में बुधवार को भी कमी दर्ज की गयी है. हालांकि महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद सभी स्थानों पर डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है. जबकि गंगा, कोसी, ब रंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर लगातार दूसरे दिन भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बुधवार को इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में बुधवार की सुबह में 27.44 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.46 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 30.65 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.68 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की सुबह जलस्तर 30.71 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.73 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास बुधवार की सुबह में 31.29 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.30 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर बुधवार की सुबह में 28.25 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.27 मीटर हो गया है. महानंदा नदी के जलस्तर में जारी है कमी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की सुबह में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 31.85 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.78 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.62 मीटर था, जो घटकर 31.55 मीटर हो गया. कुर्सेल में बुधवार की सुबह जलस्तर 31.96 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.94 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.79 मीटर था, जो छह घंटे बाद घटकर 28.73 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर बुधवार की सुबह में 28.09 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर 28.05 मीटर ही रहा है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.49 मीटर रहा है. बुधवार की दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.42 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.82 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर छह घंटे के बाद दोपहर में घटकर 29.76 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel