[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अमदाबाद पीएचसी में महिला की मौत पर हंगामा, चिकित्सक व एएनएम से मारपीट

अमदाबाद पीएचसी में महिला की मौत पर हंगामा, चिकित्सक व एएनएम से मारपीट

0
अमदाबाद पीएचसी में महिला की मौत पर हंगामा, चिकित्सक व एएनएम से मारपीट

– परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टर ने आवेदन देने की कही बात

कटिहार, अमदाबाद.

अमदाबाद प्रखंड के झब्बू टोला गांव निवासी स्व सफीक की 55 वर्षीय पत्नी खैरुन निशा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया. इमरजेंसी वार्ड में डॉ शिव कुमार सिंह और एएनएम ने जांच की. जांच के बाद डॉक्टर ने खैरुन निशा को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि परिजनों ने डॉ शिव कुमार सिंह और एएनएम के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की. साथ ही डॉक्टर कक्ष की खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए.

मौत की खबर सुनते ही परिजन मारपीट पर हो गये उतारू

वहीं इस मामले में डॉ शिव कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9:40 बजे खैरुन निशा को इमरजेंसी में लाया गया था. हार्टबीट, पल्स समेत अन्य जांच में महिला की मौत की पुष्टि हुई. इसकी जानकारी देते ही परिजन हंगामा करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए. मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में देरी की. जांच देर से शुरू की गई और सिर्फ ऑक्सीजन लगाया गया. कोई और इलाज शुरू नहीं किया गया. काफी देर बाद मौत की जानकारी दी गई. सूचना पर अमदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में ही पीएचसी लाया गया था. मृत घोषित करने पर परिजनों ने डॉक्टर व एएनएम से मारपीट की और कक्ष में तोड़फोड़ की जिससे खिड़की के शीशे टूट गये. मामले को लेकर अमदाबाद थाना में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel