[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बीपीएससी: 26 केंद्रों पर आज एईडीओ भर्ती परीक्षा होगी

बीपीएससी: 26 केंद्रों पर आज एईडीओ भर्ती परीक्षा होगी

0
बीपीएससी: 26 केंद्रों पर आज एईडीओ भर्ती परीक्षा होगी

– 9972 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित कटिहार बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए सोमवार को होने वाली तीसरे व अंतिम चरण की लिखित परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. 9972 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात किया है. परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में वीडियोग्राफी कराने की भी व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग के दिशानिर्देश के आलोक में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 एवं 15 अप्रैल एवं 17 व 18 अप्रैल को क्रमशः प्रथम व द्वितीय चरण में संपन्न हो चुकी है जबकि, सोमवार व मंगलवार को तृतीय व अंतिम चरण की परीक्षा होगी. संयुक्त आदेश के अनुसार यह परीक्षा सोमवार को प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक तथा द्वितीय पाली 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक होगी. जबकि मंगलवार को एकल पाली में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक आयोजित की जायेगी. डीएम व एसपी की ओर से जारी इस संयुक्त आदेश के अनुसार इस परीक्षा से सम्बद्ध सभी उम्मीदवार का आयोग के वेबसाईट से डाउनलोड ई-प्रवेश पत्र परीक्षा में बैठने के लिए मान्य होगा. एक घंटा पहले बंद हो जायेगा प्रवेश द्वार संयुक्त आदेश के अनुसार केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी सह प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में सोमवार को प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 08:00 बजे से 09:00 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:00 बजे से 01:30 बजे तक उम्मीदवारों की सघन फ्रिस्किंग के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यू आर या बार कोड की स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान-पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व तक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने दिया जायेगा. उसके पश्चात प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा आयोजन के लिए 26 स्टेटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. इसके अतिरिक्त सीसीटीवी के साथ साथ सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर भी लगाया गया है. इस बीच परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06452-239025 व 249026 काम करेगा. किसी भी तरह की सूचना इस नंबर पर दिया जा सकता है. साथ ही सदर अनुमंडल कार्यालय में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिस पर परीक्षा संबंधी किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है. शहर में बढ़ी चहल-पहल परीक्षा को लेकर शहर में चहल पहल बढ़ गयी. परीक्षा ने शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रविवार को ही यहां पहुंच गये है. ट्रेन, बस व अन्य माध्यमों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे है. छोटे-बड़े सभी होटल बुक हो गया. परीक्षा को लेकर बड़ी तादाद में परीक्षार्थी के पहुंचने से शहर में चहल-पहल बढ़ बढ़ गयी है. शहर के विभिन्न बाजारों में परीक्षार्थियों की आवाजाही जारी रही. शहर के मिरचाईबाड़ी, शहीद चौक, मंगल बाज़ार, न्यू मार्केट रोड, बड़ा बाज़ार, विनोदपुर, बाटा चौक, दुर्गास्थान चौक आदि पथ एवं चौक चौराहा पर चहल पहल अत्यधिक बढ़ गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel