[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्रभात इंपैक्ट: सरपंच की कुर्सी पर फर्जी खेल पर प्रशासन का एक्शन

प्रभात इंपैक्ट: सरपंच की कुर्सी पर फर्जी खेल पर प्रशासन का एक्शन

0
प्रभात इंपैक्ट: सरपंच की कुर्सी पर फर्जी खेल पर प्रशासन का एक्शन

– नाम एक, मानदेय दूसरे को, कथित फर्जी सरपंच को रिकवरी नोटिस नहीं लौटाई राशि तो होगी कानूनी कार्रवाई बारसोई बारसोई प्रखंड के कमरौल पंचायत में सरपंच पद को लेकर सामने आये विवाद पर आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रभात खबर में मामला प्रकाशित होने और शिकायत सामने आने के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया और कथित फर्जी सरपंच को रिकवरी नोटिस जारी कर दी गयी है. राशि तत्काल वापस करने का निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार, कस्बा टोली निवासी शीला वाला शील द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच शुरू की गयी. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में रोबीना बीबी निर्वाचित सरपंच थी. लेकिन सरपंच पद का मानदेय और अन्य लाभ कथित रूप से रूबीना खातून द्वारा लिया जा रहा था. निर्वाचित सरपंच रोबीना बीबी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद से मिलकर अपनी आपबीती बताते हुए मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने और न्याय की मांग की. इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए रिकवरी नोटिस जारी किया है. निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इधर पे-आईडी में हुई गड़बड़ी को लेकर संबंधित पंचायत सचिव कलाम हसन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel