[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को प्रशासन सतर्क

मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को प्रशासन सतर्क

0
मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को प्रशासन सतर्क

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कटिार के बारसोई से रिपोर्ट,

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बारसोई अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की. बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार उपस्थित रहे. बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्गों की निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. ऐसे लोगों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

निर्धारित समय व रूट के अनुसार ही निकालें जुलूस

एसडीपीओ अजय कुमार ने कहा कि सभी जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाले जायें. प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी. उन्होंने लोगों से शांति, संयम एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel