[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अपर समाहर्ता आपदा ने 38 लोगों की सुनी समस्याएं, निष्पादन को लेकर दिये निर्देश

अपर समाहर्ता आपदा ने 38 लोगों की सुनी समस्याएं, निष्पादन को लेकर दिये निर्देश

0
अपर समाहर्ता आपदा ने 38 लोगों की सुनी समस्याएं, निष्पादन को लेकर दिये निर्देश

कटिहार समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देशा के आलोक में अपर समाहर्ता आपदा नुरुल एन की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 38 आवेदकों के द्वारा अपने-अपने समस्याओं के समाधान को लेकर आवेदन समर्पित किया. सबसे अधिक मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित लगभग 16 मामले प्राप्त किये गये. जिसमें मुख्य रूप से भूमि मापी, भूमि का मुआवजा उपलब्ध कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भूदान, भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने, भूमि का नामांतरण करने, बासगीत पर्चा निर्गत करने एवं एसीपी का लाभ उपलब्ध कराने के अतिरिक्त अन्य आवेदन प्राप्त हुए. इसके आलावा अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार, बारसोई, जिला कल्याण पदाधिकारी, नगर निगम, भूमि सुधार उप समाहर्ता कटिहार एवं अन्य पदाधिकारी से संबंधित मामलों का सुनवाई की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को जनता दरबार मे प्राप्त आवेदन के निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस जनता दरबार में अपर समाहर्ता आपदा कटिहार के साथ-साथ से संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel