[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नागर नदी से बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

नागर नदी से बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

0
नागर नदी से बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

– कचना थाना पुलिस ने एक लाख, तीन हजार रुपये का लगाया जुर्माना बारसोई कचना थाना क्षेत्र के बिहार- पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित नागर नदी के बाहिन घाट से हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. मामले में एक लाख, तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कचना थाना के अपर थानाध्यक्ष निशिकांत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाहिन घाट के समीप छापेमारी की. इस दौरान नगर नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया तथा खनन नियमों के उल्लंघन के मामले में एक लाख तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. जब्त ट्रैक्टर का चालक दुखारु, जो विघोर पंचायत के खिकड़ी टोला का निवासी बताया जा रहा है. पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर उसकी ही गाड़ी है और बालू भी उसी का है. हालांकि उसने किसी अन्य बालू माफिया का नाम नहीं बताया. पुलिस सूत्रों का मानना है कि चालक संभवतः अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है. पुलिस ने बताया कि नागर नदी बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है. जहां नदी के पूर्वी भाग में पश्चिम बंगाल तथा पश्चिमी भाग में बिहार का क्षेत्र पड़ता है. सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां अवैध बालू खनन की गतिविधियां समय-समय पर सामने आती रहती है. अपर थाना अध्यक्ष ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. क्षेत्र में गश्ती दल को सक्रिय रखा गया है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel