[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कस्टडी से भागे आरोपित को किया गिरफ्तार

कस्टडी से भागे आरोपित को किया गिरफ्तार

0
कस्टडी से भागे आरोपित को किया गिरफ्तार

अमदाबाद. पुलिस अभिरक्षा से पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपित को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड संख्या सात नवरतनपुर में गुरुवार को रात करीब 8:00 बजे नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड संख्या सात के वार्ड पार्षद अब्बू तालिब के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. मामले को लेकर घायल वार्ड पार्षद अब्बू तालिब का भाई खुशहाल ने अमदाबाद थाने में कई लोगों को नाम जद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. इसे लेकर अमदाबाद पुलिस ने नामजद दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को अपील हुसैन उर्फ पीलवा पुलिस अभिरक्षा से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस अभीरक्षा से फरार मामले में अपील हुसैन उर्फ पीलवा पर अमदाबाद थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले में अमदाबाद पुलिस ने 12 घंटा के अंदर पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि मारपीट मामले में अपील हुसैन उर्फ पीलवा प्राथमिकी अभियुक्त था. उसे गिरफ्तार किया गया था. पुलिस अभिरक्षा से अपील हुसैन उर्फ पीलवा फरार हो गया था. इस मामले में भी उस पर एक अलग से प्राथमिक की दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि अपील हुसैन उर्फ पीलवा को गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर पीएसआइ निक्की एवं ग्रामीण पुलिस मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel