[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार छठ मनाने आया रानीपतरा का युवक बरंडी नदी में डूबा, मौत

छठ मनाने आया रानीपतरा का युवक बरंडी नदी में डूबा, मौत

0
छठ मनाने आया रानीपतरा का युवक बरंडी नदी में डूबा, मौत

– छठ घाट बना रहे लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला – प्रशासन ने किया है घाट को प्रतिबंधित – तीन मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया बरारी नगर पंचायत बरारी के वार्ड छह तिरहुतिया मुसहरी के बिजल ऋृषि का दामाद रानीपतरा मटिया गांव निवासी सुनील ऋृषि परिवार संग छठ मनाने बरारी ससुराल आया था. पास के बरंडी नदी में कई लोगों के साथ छठ घाट की तैयारी देखने गया. बरंडी नदी में ही स्नान करने लगा. तभी सुनील गहरे पानी में चला गया. बरंडी नदी में छठ पूजा घाट बना रहे लोगों ने डूबते देख नदी में कूदे और काफी मशक्कत के बाद सुनील को बाहर निकाला. उसे लेकर लोग सीएचसी बरारी पहुंचें जहां चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. बरारी थाना से दारोगा प्रियंका कुमारी, गौरव कुमार, राजस्व कर्मचारी मोहन यादव पहुंचे. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा गया. अस्पताल परिसर में काफी भीड़ जुट गयी. तीन छोटे-छोटे बच्चों की निगाहें अपने मृत पिता की तरफ देख रहे मानो उसके पापा उठकर उसे बाजार ले जायेंगे. छठ का कपड़ा दिलायेंगे. पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. उसकी तो दुनिया हीं उजड़ गयी. ग्रामीणों ने बताया कि सुनील ऋृषि अपने ससुराल में हीं था. बरंडी नही में स्नान के क्रम में डूब गया. वार्ड पार्षद रामनाथ बिंद ने मृतक के आश्रितों को आपदा सहायता राशि देने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel