[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में दो जून को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में दो जून को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

0
ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में दो जून को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

Katihar, हसनगंज

जिले के प्रखंड के ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे. योजनाओं से संबंधित जानकारी व आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे. पंचायत के मुखिया रुस्तम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत स्तर पर आयोजित इस सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है.

अलग-अलग विभागों के लगाए जाएंगे स्टॉल

सरकार की ये महत्वपूर्ण पहल है. शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सांख्यिकी विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल विकास परियोजना, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जायेंगे. शिविर में ग्राहक सेवा केंद्र का भी स्टॉल रहेगा, जहां बैंकिंग सेवाओं एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामलों, किसान योजनाओं, स्वास्थ्य योजनाओं, जीविका समूहों तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel