[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत, चार घायल

पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत, चार घायल

0
पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत, चार घायल

– दूसरी घटना में हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक घायल प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के जोडंगा गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पिकअप व स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी चालक अरुण पासवान की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. दूसरी घटना में हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. उन्हें भी सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि रोशना थाना क्षेत्र के जोडंगा गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर स्कूटी व पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये. गंभीर रूप से जख्मी स्कूटी चालक अरुण पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी है. प्राणपुर प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र के बभनी चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर बाइक व हाईवा के आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी. बाइक सवार फारुक, बलिया पाड़ा थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी बुरी तरह जख़्मी हो गया है. प्राणपुर पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल कटिहार बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है. सूचना प्रेषण तक सभी पांचों कि स्थिति सामान्य बतायी गयी है. परिजनों ने बताया कि पिकअप चालक मनीरूल हक, पिकअप पर बैठे संजय मंडल, द्रोणाचार्य मंडल और स्कूटी सवार चंदन यादव बुरी तरह जख्मी हो गया है. स्कूटी चालक अरुण पासवान जख्मी हालत में सदर अस्पताल कटिहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई है. दोनों थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने पर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. रोशना पुलिस ने पिकअप व स्कूटी, प्राणपुर पुलिस ने हाईवा व बाइक जब्त कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. इस मौके पर दोनों थाना के दर्जनों पुलिस बल के साथ ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel