[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

0
एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कोढ़ा जिले में नल-जल योजना के तहत कार्यरत पंप कर्मियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया. पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पंप कर्मियों ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी परदुमन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया. पंप कर्मियों ने बताया कि उन्हें मात्र चार हजार रुपये प्रतिमाह का अल्प वेतन दिया जाता है. लेकिन वह भी समय पर नहीं मिलने से उनके सामने जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि कई कर्मी कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं. कर्मियों का कहना है कि वे नल-जल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गयी. कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान पंप कर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि लंबित वेतन का तत्काल भुगतान नहीं किया गया, तो वे कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. हड़ताल की स्थिति में जिले की नल-जल योजना पूरी तरह प्रभावित हो सकती है. जिससे ग्रामीण इलाकों में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका है. अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से कर्मियों में भारी नाराजगी है. पंप कर्मियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू करेगा. अन्यथा आंदोलन और तेज किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel