कोढ़ा प्रखंड के मूसापुर पंचायत के महेशपुर गांव के वार्ड संख्या 14 में बुधवार को अचानक आग लगने से सविता देवी का घर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. अगलगी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार के समक्ष गंभीर संकट खड़ी हो गयी है. विधायक कविता पासवान मौके पर पहुंची और पीड़ित सविता देवी व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को सुना. विधायक ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने निजी कोष से यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल सके. विधायक ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.